अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के परिणाम

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2021-02-04 06:14:21


अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के परिणाम

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड के वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के परिणाम
अहमदाबाद, 3 फरवरी, 2021रू भारत में गैस यूटिलिटी सेक्टर में भारत की अग्रणी निजी कंपनियों में से एक, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ष्एटीजीएलष्) ने आज 31 दिसंबर 2020 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही के लिए वित्तीय और परिचालनप्रदर्शन की घोषणा की.
- अब तक का सबसे बड़ा 222 करोड़ रुपये का ईबीआईडीटीए.
वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की वृद्धि.
परिचालन से प्राप्त राजस्व 522 करोड़ रुपये.
सीएनजी स्टेशन बढ़कर 151 हुए.
वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही की परिचालन विशेषताएं (स्टैंडअलोन) -
- सीएनजी और पीएनजी की संयुक्त वॉल्यूम वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही के 154 एमएमएससीएम के मुकाबले 153 एमएमएससीएम रही.
- वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 17 प्रतिशत की रिकवरी दिखाते हुए, वित्त वर्ष 21 की दूसरी तिमाही के 1.43 एमएमएससीएमडी की औसत वॉल्यूम की तुलना में वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में औसत वॉल्यूम बढ़कर 1.67 एमएमएससीएमडी हो गई.
- सीएनजी स्टेशन बढ़कर 151हो गये, 17 नए सीएनजी स्टेशनों को क्वार्टर के दौरान कमीशन किया गया.
- पीएनजी होम कनेक्शन बढ़कर 4.57 लाख हो गये (वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में 10,346 नये कनेक्शन जोड़े गये)
- कमर्शियल और औद्योगिक कनेक्शन अब बढ़कर 4,737 हो गये हैं
वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही की वित्तीय विशेषताएं (स्टैंडअलोन) -
- परिचालन से प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही के 519 करोड़ रुपये के मुकाबले 522 करोड़ रुपये रहा
- वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही की ईबीआईडीटीए 166 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में 33ः वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया है
- वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही 144 करोड़ रुपये के मुकाबले, असाधारण वस्तुओं के लिए पीबीटी वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही में 36ः वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर 195 करोड़ रुपये हो गया है.
- वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही के 114 करोड़ रुपये के मुकाबले पीएटी वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाहीमें 27 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष बढ़कर 146 करोड़ रुपये हो गया.
अन्य मुख्य विशेषताएं. -
- जनवरी 2021 में, कंपनी ने प्रति दिन 2 मिलियन गैस वॉल्यूम बिक्री (2 एमएमएससीएमडी)के प्रमुख पड़ाव को पार कर लिया.
- 01 जनवरी 2021से प्रभावी, कंपनी का नाम अदाणी गैस लिमिटेड से बदलकर अदाणी टोटल गैस लिमिटेड कर दिया गया
- 21 जनवरी 2021 को, कंपनी ने भारत के पहले पूर्ण स्वचालित गैस एक्सचेंज, जिसका नाम इंडियन गैस एक्सचेंज लिमिटेड (आईजीएक्स)है, के 5 प्रतिशत हिस्से का अधिग्रहण किया है.

स्टैंडअलोन वित्तीय विशेषताएं -

विवरण    यूओएम     वित्त वर्ष 21 की तीसरी तिमाही     वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही    % परिवर्तन वर्ष-दर-वर्ष     वित्त वर्ष 21 9एम     वित्त वर्ष 20 9एम     % परिवर्तन वर्ष-दर-वर्ष
परिचालन प्रदर्शन                                   
सेल्स वॉल्यूम     एमएमएससीएम     153    154    0%    349    437    -20%
सीएनजी सेल्स     एमएमएससीएम    68    75    -9%    152    221    -31%
पीएनजी सेल्स     एमएमएससीएम    85    79    8%    197    216    -9%
वित्तीय प्रदर्शन                                   
परिचालनों से प्राप्त राजस्व     करोड़ रुपये     522    519    1%    1,170    1,501    -22%
ईबीआईडीटीए     करोड़ रुपये    222    166    33%    525    459    14%
टैक्स से पहले लाभ
[असाधारण वस्तुओं से पहले]    करोड़ रुपये    195    144    36%    450    391    15%
असाधारण वस्तुएं*    करोड़ रुपये    -    -    -     10    -    -
टैक्स के पहले लाभ     करोड़ रुपये    195    144    36%    440    391    13%
टैक्स के बाद लाभ     करोड़ रुपये    145    114    27%    327    314    4%%
30 सितम्बर 20 को समाप्त हुई तिमाही के दौरान, कंपनी को वित्त वर्ष 2008-09 से संबंधित गैस कनेक्शन आय पर सेवा कर देयता के संबंध में भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय से 28 अगस्त 2020का एक आदेश प्राप्त हुआ.
कंपनी के तिमाही परिणाम पर टिप्पणी करते हुए, श्री गौतम अदाणी, चेयरमैन, अदाणी ग्रुपने कहा कि “मैं अदाणी और टोटल के संयुक्त तालमेल के कारण हासिल की गई प्रगति का गवाह रहा हूं. हमारी सामूहिक ताकत गैस आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी. हम एक सतत भविष्य के निर्माण करने की अपनी दृष्टि के अनुरूप देश भर में इस स्वच्छ ईंधन को ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
अदाणी टोटल गैस के सीईओ श्री सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि “दोनों प्रोमोटर पार्टनरों की प्रबल रुचि को दर्शाने के लिए कंपनी का नाम बदलकर “अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ” (एटीजीएल) कर दिया गया है. कंपनी ने जारी वैश्विक महामारी के बावजूद मजबूत भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास करने के साथ अब तक के उच्चतम वित्तीय प्रदर्शन वाली लगातार दूसरी तिमाही दर्ज की है. हम फास्ट ट्रैक मोड पर सीजीडी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं. हम समाज को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं कि लोग अपने वाहनों को पर्यावरण-अनुकूल सीएनजी में बदलें और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में योगदान दें.”
अदाणी टोटल गैस के बारे में
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क विकसित करने वाली भारत की अग्रणी प्राइवेट कंपनियों में से एक है, जो औद्योगिक, कमर्शियल, घरेलू (आवासीय) ग्राहकों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की, और परिवहन क्षेत्र में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति करती है. भारत के 8 प्रतिशत आबादी वाले, 38 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) के लिए अपने गैस वितरण के अधिकार-पत्र को पूरा करते हुए, एजीएल अपने एनर्जी मिक्स में प्राकृतिक (नेचुरल) गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के देश के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन 38 जीए में से 19 का प्रबंधन एटीजीएल द्वारा किया जाता है और बाकी का प्रबंधन इंडियन ऑयल-अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) द्वारा किया जाता है, जो अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच 50रू50 का संयुक्त उपक्रम है.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: