नए साल की शुरुआत आपकी जीवनशैली में बदलाव लाने का सबसे योग्य समय है क्योंकि नया शुरु करने में कुछ रोमांचक होता है. प्रेरणा की इस अतिरिक्त खुराक का फायदा उठाइए और ऐसी आदतों को अपनाने की कोशिश करें जो इस नए साल में आपकी सेहत के लिए सबसे सकारात्मक असर पैदा कर सकते हैं.
क्योंकि नए साल में भी कई लोगों द्वारा घरों से काम करना जारी हैं और बच्चे वर्चुअल क्लास के जरिए स्कूल में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, इसलिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है कि आप एक सेहतमंद जीवनशैली को अपनाने के संकल्प के साथ जुड़े रहें. यदि कोविड-19 ने हमें कोई चीज सिखाई है तो वह यह है कि हम अपनी जीवनशैली और आदतें बदल सकते हैं. आहार से जुड़ी आदतों में बदलाव करने में दीर्घकालीन बीमारियों के खतरे को कम करने की शक्ति होती है और जो हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे हम एक ऐसी जीवनशैली अपनाते हैं जो आपको ऊर्जावान, संतुष्ट और प्रसन्न महसूस कराएगी और रोगों से बचा कर रखेगी.
सेहतमंद स्नैक्स खाना और अपने दैनिक आहार में बादाम शामिल करना साल की स्वस्थ शुरुआत करने का जबरदस्त तरीका हो सकता है. बादाम में महत्वपूर्ण पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन ई, मैग्नेशियम, हितकर फैट, डाएटरी फायबर और वानस्पतिक प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि, “नए साल की शुरुआत हमेशा ही उत्साहित करने वाली होती है क्योंकि हमें एक कोरी स्लेट के साथ शुरु करने और भविष्य के लिए अपने संकल्प और उद्देश्य निर्धारित करने का मौका मिलता है. मेरी योजना अपने रसोई-भंडार में बदलाव कर सभी अस्वास्थ्यकर विकल्पों की जगह बादाम जैसे सेहतमंद खाद्य पदार्थों को जगह देना है. इसके अलावा बादाम में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जिसके कारण उनके प्रत्येक कौर में सेहत की भलाई भरी होती है.”
रितिका समद्दार, रिजनल हेड-डाएटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली ने कहा कि, “जैसा कि हम 2021 में पदार्पण कर रहे हैं, हम सभी को उम्मीद है और हम बेसब्री से कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने का इंतजार कर रहे हैं. पहली चीज जो मैं आपके लिए सिफारिश करुंगी वह यह है कि आप बादाम जैसे सेहतमंद खाद्य पदार्थ को खुद और परिवार के दैनिक आहार में शामिल करना शुरु करें. बादाम के रोजाना सेवन से आहार में कई प्रकार के पोषक मिलने के अलावा आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है क्योंकि इनमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है जो पल्मोनरी इम्यून फंक्शन में सहायता के लिए एँटी-ऑक्सिडेंट की तरह कार्य करता है. विटामिन ई को वायरस और बैक्टीरिया द्वारा होने वाले संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है.”
फिटनेस विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी मास्टर इन्स्ट्रक्टर, यास्मीन कराचीवाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “वर्कआउट के पहले और बाद में लिए जाने वाले स्नैक के तौर पर बादाम एक जबरदस्त विकल्प है क्योंकि यह अवांछित कैलोरी बढ़ाए बगैर स्वास्थ्य और ऊर्जा, दोनों की अच्छी खुराक उपलब्ध कराता है. आप एक सेहतमंद आदत को अपनाएँ और अनहेल्दी डाइट जैसी दूसरी अस्वास्थ्यकर आदत से इसकी अदला-बदली कर लें. मुठ्ठीभर बादाम को ईंधन के रुप में अपनी व्यायाम दिनचर्या में जरुर शामिल करें.”
माधुरी रुइया, पाइलेट्स विशेषज्ञ और आहार एवं पोषण सलाहकार ने कहा कि, “हमारे तेज और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण थोड़ा ठहर कर विचार करना महत्वपूर्ण है. मैं सलाह दूँगी कि यदि आप फिट होना चाहते हैं तो सबसे पहले सेहतमंद खाने के साथ शुरुआत करें. सेहतमंद खाने से न सिर्फ आपका मूड अच्छा होगा और वजन अच्छे से नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि इसके साथ ही टाइप 2 डायबिटीज या हृदयधमनी (सीवीडी) रोग जैसी दीर्घकालीन बीमारियो के विकसित होने की संभावनाओं को कम करने में भी मदद मिलेगी. इसे करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने दैनिक आहार में मुठ्ठीभर बादाम को शामिल करना. किंग्ज कॉलेज लंदन के एक हालिया रिसर्च के अनुसार, हर दिन स्नैक्स के तौर पर बादाम का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं के एंडोथिलियल फंक्शन में सुधार होता है और “बैड” कोलेस्ट्रोल में कमी आती है - दोनों ही हृदय के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक हैं.
शीला कृष्णास्वामी, न्यूट्रीशन और वेलनेस कन्सल्टेंट ने कहा कि, “भारत में अगर कोई एक चीज जो पूरे साल में सबसे ज्यादा समान रही, वह थी स्नैकिंग और ज्यादा खाने पर ध्यान केंद्रित करने में बढ़ोतरी. आप भी अपनी स्नैकिंग पसंद को पूरी तरह बदल दीजिए, और ऑइली या तला हुआ खाद्य पदार्थ खाने के बदले बादाम, ताजे फल, उबले हुए अंकुरित खाद्य (स्प्राउट्स) इत्यादि को स्नैक्स की तरह खाएँ. बादाम के सेवन से वजन और डायबिटीज का प्रबंधन करने में मदद से लेकर हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा और चमकती त्वचा जैसे कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जो निश्चित ही आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदरुस्ती में बढोतरी करेंगे.”
