उड़ान का प्रतिदिन का फूड्स बिजनेस वॉल्यूम 8000 टन से अधिक हुआ

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-30 10:04:50


उड़ान का प्रतिदिन का फूड्स बिजनेस वॉल्यूम 8000 टन से अधिक हुआ

 - फूड्स बिजनेस में पिछले दो वर्षों में 500  प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
- पिछले 6 महीनों के दौरान फूड्स प्रॉडक्ट्स केटेगरी में खरीदारों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी  
- एफएमसीजी कंपनियों की लाखों रिटेलर्स और किराना दुकानों तक तत्काल पहुंच बनती है
 उड़ान, भारत के सबसे बड़े बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ने आज अपने प्लेटफॉर्म पर एफएमसीजी, स्टेपल और फ्रेश प्रॉडक्ट्स से जुड़े फूड्स बिजनेस का ट्रांजैक्शन वॉल्यूम 8000 टन प्रति दिन पार करने की घोषणा की है. फूड्स केटेगरी में प्लेटफॉर्म पर हुए ट्रांजैक्शन वॉल्यूम ने उड़ान को देश में सबसे बड़ा किराना प्लेटफॉर्म बना दिया है. यह वॉल्यूम सिंगापुर, डेनमार्क, फिनलैंड, नॉर्वे के भोजन की दैनिक खपत से अधिक है.
पिछले दो वर्षों में फूड्स बिजनेस में उड़ान प्लेटफॉर्म ने वॉल्यूम में 500 प्रतिशत से अधिक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. महामारी के दौरान, पिछले छह महीनों में प्लेटफॉर्म ने अकेले फूड्स बिजनेस में 50 प्रतिशत से अधिक खरीदारों को जोड़ा है. प्लेटफॉर्म पर इन खरीदारों ने बार-बार खरीदारी की जो महत्वपूर्ण प्रगति है, और यह प्लेटफॉर्मके प्रति उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है. प्लेटफॉर्म औसतन 50 शहरों में सिर्फ फूड्स केटेगरी में ही एक महीने में 30 लाख से अधिक ऑर्डर प्राप्त करता है. कुल मिलाकर, राष्ट्रीय स्तर पर 900 शहरों के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में, उड़ान रोजाना 1.5 लाख से अधिक ऑर्डर की डिलिवरी करता है.
प्लेटफॉर्म पर 15 लाख से अधिक किराना दुकानें, होरेका, किसान ऑर्डर देते हैं, जिसके चलते फूड्स प्रॉडक्ट्स सप्लाई किए जाते हैं. परिणामस्वरूप यह फूड ई-कॉमर्स बिजनेस में उड़ान को अग्रणी बनाता है. प्लेटफॉर्म किराना सामान, पेय पदार्थ, अनाज, दालें, मसाले, खाद्य तेलों, घरेलू और पर्सनल केयर केटेगरी, फ्रेश, डेयरी से लेकर घरेलू उपयोग वाले प्रॉडक्ट्स की विस्तृत रेंज तक, 20,000 से अधिक प्रॉडक्ट्स उपलब्ध कराता है.
इस उपलब्धि को हासिल करने के बारे में बताते हुए, विवेक गुप्ता, हेड, फूड्स बिजनेस, उड़ान, ने कहा, “समय पर बाजार तक पहुंचना फूडस बिजनेस में एक प्रमुख चुनौती है. मजबूत और भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की कमी से इन प्रॉडक्ट्स का एक महत्वपूर्ण प्रतिशत बर्बाद हो जाता है. उड़ान की मजबूत सप्लाई चेन नेटवर्क जिसमें 900 से अधिक शहर, और 12,000 से अधिक पिन कोड हैं, न केवल समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं, बल्कि बेहतर कीमत पर खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण और फ्रेश प्रॉडक्ट भी प्रदान करते हैं. हमारी पार्टनर एफएमसीजी कंपनियों को उड़ान प्लेटफॉर्म पर 30 लाख से अधिक किराना दुकानों और रिटेलर्स तक सीधे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच मिलती है, जिससे उनके टारगेट मार्केट्स का विस्तार होता है. उड़ान में फूड वॉल्यूम में वृद्धि हमारे प्लेटफॉर्म के प्रति पार्टनर एफएमसीजी कंपनियों, खरीदारों और विक्रेताओं के विश्वास को दर्शाती है. यह टेक्नोलॉजी की ताकत का लाभ उठाने वाले देश में बिजनेस के वातावरण को बदलने की हमारी सोच के अनुरूप है.”
 उड़ान मार्केटिंग और सेल्स सपोर्ट भी प्रदान करता है और कुशल, पारदर्शी और सुविधाजनक लेनदेन को आसान बनाता है. यह प्लेटफॉर्म देश भर के विक्रेताओं, ब्रांड और मैन्यूफैक्चरर्स से जुड़कर रिटेलर्स के अपने नेटवर्क के लिए प्रॉडक्ट्स की सर्वोत्तम कीमत, उच्चतम गुणवत्ता और व्यापक चयन प्रदान करता है. प्लेटफॉर्मकी ऑफरिंग जैसे ऐप के डेटा एनालिटिक्स के जरिये रीयल टाइम मार्केटिंग फीडबैक का विश्लेषण करना, ब्रांड और मैन्यूफैक्चरर्स को विभिन्न बाजारों में प्रॉडक्ट लॉन्च और नए प्रॉडक्ट्स के परीक्षण के बारे में पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेने में सक्षम बनाता है. ऐप-आधारित कीमत निर्धारण प्रणाली कीमतें तय करने के मामले में बेहतर नियंत्रण देती है, प्रॉडक्ट लिस्टिंग विज्ञापन और इन-ऐप विज्ञापन, मैन्यूफैक्चरर्स को प्लेटफॉर्म पर अपने लक्षित, विशिष्ट और खरीदारीके लिए तैयार रिटेलर्स तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
उड़ान बी2बी क्षेत्र में सभी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है. इसने भारत के लिए, विशेष रूप से ब्रांड, रिटेलर्स और मैन्यूफैक्चरर्स की जरूरतों को पूरा करते हुए, समावेशी तकनीकी उपकरणों का निर्माण किया है, जो उन्हें बिजनेस करने, बिजनेस को बढ़ाने, और विकास के लिए सही अवसर और जगह प्रदान करते हैं.
 उड़ान के बारे में
2016 में स्थापित, उड़ान भारत का सबसे बड़ा बिजनेस-टू-बिजनेस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है. इसमें लाइफ स्टाईल, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम और किचन, स्टेपल्स, फल और सब्जियां, एफएमसीजी, फार्मा, खिलौने और सामान्य वस्तुएं सहित कई केटेगरी हैं. प्लेटफॉर्म पर बी2बी ट्रेड पर केंद्रित लॉजिस्टिक्स उपलब्ध है, जो उड़ान एक्सप्रेस के जरिये फुलफिलमेंट और डिस्ट्रिब्यूशन सर्विस के लिए मजबूत टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस पर आधारित हैं. एसएमई वित्तपोषण सेवाओं पर केंद्रित एनबीएफसी शाखा, उडान कैपिटल, विक्रेताओं और खरीदारों को अपना बिजनेस विकसित करने के लिए वित्तीय सुविधा प्रदान करता है.  
उड़ान का मुख्यालय बेंगलूरु में है और भारत के सभी प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में इसके कार्यालय काम कर रहे हैं.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: