ऊषा ने अपनी किचन अप्लायंसेस और फैब्रिक केयर श्रृंखला का किया विस्तार

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-24 07:12:10


ऊषा ने अपनी किचन अप्लायंसेस और फैब्रिक केयर श्रृंखला का किया विस्तार

- अत्याधुनिक मिक्सर ग्राइंडर्स और स्टीम आयरन पेश किये

नई दिल्ली. भारत के सबसे ज्यादा भरोसेमंद और प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ब्राण्ड्स में से एक, ऊषा इंटरनेशनल ने इस सीजन में 13 किचन और होम अप्लायंसेस की श्रृंखला पेश की है. यह उत्पानद उन उपभोक्ताओं पर लक्षित हैं जो श्रेणी में सर्वश्रेष्ठे ऐसे उत्पापद खरीदना चाहते हैं जोकि उन्हें  सहूलियत देने के साथ ही उनके वर्क-फ्रॉम-होम के दौर और उसके बाद भी सहायता करने में सक्षम हों. यह सभी नई पेशकशें बहुत ही आकर्षक खरीदारी हैं. नए पेश किए गए उत्पादों में किचन अप्लायंसेस कैटेगरी में 9 मिक्सर ग्राउंडर्स और फैब्रिक केयर कैटेगरी में स्टीम आयरंस की एक श्रृंखला शामिल है. मिक्सर ग्राइंडर्स में ट्राइएनर्जी प्लस मिक्सर ग्राइंडर, मैक्जिमस प्लस मिक्सर ग्राइंडर और पावर स्पिन मिक्सर ग्राइंडर, जबकि स्टीम आयरन में एक्वा ग्लो, ग्रैण्ड जेट, हेलिक्स प्रो और मिस्टेलो जैसे उत्पाद शामिल हैं.
ऊषा लगातार ऐसे उत्पादों को विकसित करने का प्रयास करती है, जो उपभोक्ताओं की जरूरतों और आधुनिक रहन-सहन के अनुसार हों. नये उत्पाद उपभोक्ता से जुड़ी जानकारियों के आधार पर विकसित किये जाते हैं, जैसे भावनात्मक, ज्ञानात्मक, तर्कसंगत और सौंदर्यात्मक जानकारी, साथ ही उपभोक्ता अनुभव पर भी हम पूरा ध्यान देते हैं.      
इन नई पेशकशों के बारे में श्री सौरभ बैसाखिया, प्रेसिडेन्ट- अप्लायंसेस, ऊषा इंटरनेशनल, ने कहा, ‘‘अनलॉक की शुरूआत के साथ ही हमारी बिक्री का बढ़ना यह साबित करता है कि उपभोक्ताओं ने हम पर विश्वास किया है, क्योंकि उन्हें यकीन है कि हम सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के उत्पादों और अनुभवों की पेशकश करते हैं. हमने अनलॉक के बाद वाले महीनों में बढ़ी हुई मांग को पूरा किया, जिससे बिक्री का बढ़ना जारी रहा और हमें आशा है कि हमारी नई पेशकश बिक्री को और बढ़ाएंगे, क्योंकि वे बहु-कार्यात्मकता और मूल्य के प्रस्ताव के लिहाज से बेहद आकर्षक हैं. हम उपभोक्ताब के अनुभव को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं फिर चाहे वह ऑनलाइन हो या इन-स्टोर. साथ ही हम उन्हेंभ बिक्री पश्चात शानदार सेवा प्रदान करेंगे और उपभोक्ताओं के डिजिटल जुड़ाव को और अच्छा बनाएंगे ताकि वे घर बैठे सुरक्षित ढंग से उत्पाद प्राप्त कर सकें। हम काउंटर बाजार हिस्से दारी बढ़ाने के लिए भौगोलिक एवं संख्या की दृष्टि से विस्तार करेंगे.’’ नई उत्पाद पेशकशों में शामिल हैं -
फैब्रिक केयरः
स्टीम आयरंस     एक्वा ग्लो - चालू होने की तैयारी का संकेत देने के लिये हैण्डल पर एलईडी स्ट्रिप - गर्म होने पर लाल बत्ती, चलने के लिये तैयार होने पर हरी बत्ती, खरोंच के लिये प्रतिरोधी और टिकाऊ सिरेमिक सोल प्लेट, पावर 2000 वाट.
ग्रैण्ड जेट     - ज्यादा देर तक आयरनिंग के लिये 400 एमएल का बड़ा वाटर टैंक, खरोंच के लिये प्रतिरोधी और टिकाऊ सिरेमिक सोल प्लेट,     पावर 2200 वाट.
हेलिक्स प्रो - स्मार्ट स्टोरेज के लिये अलग हो सकने योग्य कॉर्ड वाइंडिंग, लंबे समय तक आयरनिंग के लिये 250 एमएल का बड़ा वाटर टैंक, पावर 2000 वाट.
मिस्टेलो - खरोंच के लिये प्रतिरोधी, नॉन-स्टिक सोलप्लेट, लंबे समय तक आयरनिंग के लिये 250 एमएल का बड़ा वाटर टैंक, पावर 1300 वाट.
किचन अप्लायंसेसः
मिक्सर ग्राइंडर्स    
ट्राइएनर्जी प्लस - अनोखा स्क्वेयर ब्लेंडर जार, 4-इन-1 मिक्सर ग्राइंडर, सुसज्जित, 800 वाट की उच्च टॉर्क वाली कॉपर मोटर.
मैक्जिमस प्लस - फ्रूट फिल्टर के साथ शानदार ब्लेंडर जार, लंबे जीवन के लिये 800 वाट की उच्च टॉर्क वाली कॉपर मोटर, हैण्ड्स-फ्री संचालन के लिये लिड लॉक्स.  पावर स्पिन - 6-फिन व्हर्लवाइंड ब्लेड्स (वेट जार), उच्च प्रदर्शन वाले 750 वाट की कॉपर मोटर, स्थिर और टिकाऊ डिजाइन.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: