बादाम के साथ अपने वर्कआउट रूटीन को शानदार बनाएं

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-21 04:50:32


बादाम के साथ अपने वर्कआउट रूटीन को शानदार बनाएं

फिटनेस और खाने का खास रिश्ता है. खाना हमारे शरीर के लिए ईंधन का काम करता है और इसका हमारी बॉडी की परफॉर्मेस पर सीधा प्रभाव पड़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए पौष्टिक और सेहतमंद भोजन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. जब वर्कआउट की बात आती है, आपका भोजन इसमें हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिस तरह वर्कआट करते समय होनेवाली दिक्कतों से बचने के लिए स्ट्रेचिंग करना बेहद जरूरी है. इसी तरह आप वर्कआउट के पहले और बाद में क्या खाते हैं, इससे पता चलता है कि आपका रूटीन कितना प्रभावी होगा.
अगर आप यह सोचते हैं  कि वर्कआउट से पहले और बाद में केवल प्रोटीन शेक पीना ठीक रहेगा तो आपको इस पर दोबारा सोचना चाहिए. कुछ सिफारिशें ऐसी हैं जिनका प्रयोग लाभ पहुंचाता है.
वर्कआउट से पहले
अपने शरीर को सही परफॉर्मेंस देने में मदद करने के लिए आपको अपने शरीर को एनर्जी से भरना होगा. वर्कआउट से पहले कुछ भी न खाने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, जिससे आपको थकान और कमजोरी हो सकती है. आदर्श रूप से आपको वर्कआउट से 1 से 4 घंटे पहले अपने कुछ खाना चाहिए.  इसके लिये कुछ आइटम्स अहम हैं.
बादाम - मुट्ठी भर बादाम को अपनी डाइट में शामिल करना शुरुआत का अच्छा तरीका सकता है क्योंकि यह पौष्टिक आहार का सबसे अच्छा विकल्प है. बादाम कई तत्वों से समृद्ध होते हैं, जिसमें विटामिन-बी2, मैग्नीशियम और फास्फोरस शामिल हैं.
-    इसके अलावा आप ताजे कटे हुए एवोकाडो को ब्रेड स्लाइस पर लगाकर खा सकते हैं. यह काब्रोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं और आपके शरीर को मूल्यवान और हेल्दी फैट प्रदान करते हैं.
वर्कआउट के बाद
वर्कआउट के बाद आपके शरीर की सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है, जो आपने इकट्ठा की होती है. वर्कआउट के बाद अपने शरीर को फिर से ऊर्जा से भरना बेहद महत्वपूर्ण है. वर्कआउट के बाद कार्बोडाइड्रेट और प्रोटीन का उचित मात्रा में सेवन करना खासतौर से जरूरी है.
- बादाम से सजे हुए ओट्स - ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और आपको स्थिर एनर्जी प्रदान करते हैं. सुबह के समय वर्कआउट के बाद यह खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. इसे पानी या मलाई हटाए हुए दूध में पकाया जा सकता है. इसमें मिठास के लिए शहद मिलाया जा सकता है. इसे ऊपर से बादाम से सजाया जा सकता है. बादाम विटामिन बी2 के सबसे अच्छे स्रोत हैं
-    क्विनोआ -  वर्कआउट के बाद प्रोटीन का सेवन काफी लाभदायक हैं, यह आपकी कड़ी मेहनत का आपको अच्छा रिजल्ट देते हैं. क्विनोआ में मौजूद कार्बोहाड्रेट्स आपके शरीर में ग्लाईकोजन लेवल को बरकरार रखते हैं. यह प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं. इसे कुछ सब्जियों  या ग्रिल्ड चिकन में मिक्स किया जा सकता है.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: