आसुस ने पावर-पैक जेनबुक्स और वीवोबुक्स लॉन्च किया

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-19 07:16:42


आसुस ने पावर-पैक जेनबुक्स और वीवोबुक्स लॉन्च किया

- सभी नए इनोवेटिव 4के ओएलईडी डिस्प्ले और 11वें जेनेरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित
प्रमुख ताइवानी टेक कंपनी, आसुस ने अपने कंज्यूमर लैपटॉप पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की, जिसमें कंवर्टिबल्स पर विशेष ध्यान दिया गया है. ये लैपटॉप स्टाईल, पॉवर, और पोर्टेबिलिटी का सही संयोजन प्रदान करते हैं. इस रैंप अप में इंटेल ईवो वेरिफाइड फ्लैगशिप मॉडल, जेनबुक फ्लिप एस (यूएक्स 371)के अलावा, जेनबुक फ्लिप 13 (यूएक्स 363), नए और एडवांस्ड जेनबुक 14 (यूएक्स 435) और विवोबुक फ्लिप 14 (टीपी 470) शामिल हैं. बोल्ड इनोवेशन के माध्यम से प्रीमियम अनुभव और बेहतर क्राफ्टमैनशिप प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. जेनबुक्स उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी को रोजमर्रा की वास्तविकता बनाने के लिए टॉप-ऑफ-द-लाइन कंज्यूमर पीसी वर्टिकल हैं. इसके अलावा, अन्य आकर्षक ऑफर में शानदार 4के नैनोएज ओएलईडी डिस्प्ले भी शामिल है, जो अल्ट्रा-विविड पैनटोन® वैलिडेटेड कलर एक्यूरेसी के साथ असाधारण रूप से विस्तृत और रियलिस्टिक विजुअल प्रदान करते हैं.
लॉन्च के बारे में बताते हुए, अर्नोल्ड सु, बिजनेस हेड, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, सिस्टम बिजनेस ग्रुप, आसुस इंडियाने कहाकि “पतले और हल्के सेगमेंट का चैम्पियन बनने के बाद, नए कन्वर्टिबल लैपटॉप के साथ, हमारा लक्ष्य अद्वितीय परफॉरमेंस के साथ, कार्यक्षमता, योग्यता और उपयोगिता प्रदान करने पर केंद्रित है. हम उपभोक्ता की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित कर रहे हैं. उपभोक्ताओं को हम अपने प्रॉडक्ट डेवलपमेंट स्ट्रेटजी के केन्द्र में रखते हैं जो उन्हें नवीनतम तकनीक और बेस्ट-इन-क्लास अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाता है.
राहुल मल्होत्रा, डायरेक्टर कंज्यूमर सेल्स, इंटेल इंडिया ने कहा इंटेल अग्रणी टेक्नोलॉजी इनोवेशन और पीसी इकोसिस्टम के साथ मजबूत सहयोग के जरिये बेजोड़ कंप्यूटिंग अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है. इंटेल इवो वेरिफाइड डिजाइन को जवाबदेही, बैटरी, प्रदर्शन और कनेक्टिविटी जैसे मापदंडों को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि लोगों को कहीं से भी उन चीजों को करने में मदद मिलेजो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. इंटेंल आयरिस ग्मग्राफिक्स इंजन के साथ नवीनतम 11वें जेनेरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर अधिक कोलोबोरेशन, अधिक प्रॉडक्टिविटी, एडवांस्ड कन्टेंट क्रिएशन, शानदार मनोरंजन और पतले एवं हल्के फॉर्मेट में नए गेमिंग अनुभवों को उपलब्ध कराते हैं, जो रियल-वर्ल्ड प्रोसेसर परफॉरमेंस मेंमहत्वपूर्ण उपलब्धि है.
आसुस इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी या एआईपीटी, आसुस की नई इंटेलिजेंट परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन टेक्नोलॉजी है जो सीपीयू परफॉर्मेंस, सिस्टम टेम्परेचर, एयर फ्लो, फैन नॉइज और पावर कंजम्पशन को संतुलित करती है. एआईपीटी टेक्नोलॉजी बैटरी की दिन भर की डिलीवरी के दौरान, ओवरहीटिंग से बचाते हुए, सिस्टम के परफॉरमेंस को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने में सक्षम है. यह यूजर्स को व्हिस्पर मोड, बैलेंस्ड मोड और परफॉरमेंस मोड के बीच स्विच करके ऑप्टिमम परफॉरमेंस या ऑप्टिमम बैटरी लाइफ के बीच चयन करने की सुविधा भी देता है.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: