- आपेएक्ट्रास एलडीएक्स $ 599 सीसी के हाई पावर इंजन और लंबे समय तक चलने वाले एलुमिनियम क्लच से लैस है, जो ज्यादा लोड ले जाने में सक्षम है. - ड्राइवर के लिए एक बड़ा केबिन भी दिया गया है.
इटली के पियाजियो ग्रुप की 100 फीसदी सहायक कंपनी और छोटे कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली भारत की अग्रणी निर्माता कंपनी पियाजियो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने आज 6 फीट डेक लंबाई के कार्गो आपेएक्ट्रा् एलडीएक्स ़ को लॉन्च किया. $ 599 सीसी के स्मार्ट और शक्तिशाली डीजल इंजन से लैस इस वाहन में 5़1 गियरबॉक्स हैं, जो इसे बेहतरीन माइलेज, शानदार लोडिंग क्षमता और उच्च टॉर्क देता है. नए एल्युमिनियम क्लच से इसे एक स्मूथ ड्राइविंग अनुभव और 30,000 किमी का लंबा जीवन मिलता है.
पियाजियो की ऐप एक्ट्रा रेंज पहले से ही 5 फीट और 5.5 फीट के साथ बाजार में उपलब्ध है. इसका नया वैरिएंट 6 फीट डेक लेंथ ज्यादा लोड लेने की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया है ताकि ज्यादा स्पेस मिल सके और ग्राहक ज्यादा कमाई कर सकें. ऐप एक्ट्राज एलडीएक्स़् की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,65,615 रुपए(एक्स द पुणे शोरूम) है. इस प्रोडक्ट की कीमत बहुत ही आकर्षक है और इसमें 5.5 फीट के ऐप एक्ट्राल एलडीएक्स $ की तुलना में लगभग 2000 रुपये का ही अंतर है.
इस मामले पर टिप्पणी करते हुए पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्रैफी ने कहा, पियाजियो में लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन में हम अपने ग्राहकों को महत्वलपूर्ण समाधान के साथ इस श्रेणी में बेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं. हमारी नई बीएस6 परफॉर्मेंस रेंज को बाजार में प्रतिद्वंदियोंकी तुलना में काफी सफलता मिली है. हम इसके जरिए तीन पहिया कार्गो कैटेगरी में अग्रणी होने की स्थिति को और मजबूत करेंगे.
पियाजियो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस के हेड और ईवीपी श्री साजू नायर ने कहा, “मार्केट रिसर्च से हमें पता चला कि ग्राहकों को लंबी डेक और ज्यादा लोडिंग में सक्षम प्रोडक्ट की जरूरत है. अधिक शक्तिशाली 599 स्मार्ट बीएस-6 इंजन ने हमें डीजल प्लेटफॉर्म पर इस संस्करण को विकसित करने का मौका दिया. हमें लगता है कि 6 फीट वैरिएंट विशेष रूप से कैप्टिव ग्राहकों और ई-कॉमर्स डिलीवरी व्यवसायों के लिए उपयुक्त होगा और 4डब्लूएच एससीवीकार्गो उत्पादों को कड़ी टक्कर देगा.”
आपेएक्ट्रास एलडीएक्सग़ डीजल के टेस्ट ड्राइव से संबंधित बुकिंग और पूछताछ पूरे भारत में पीवीपीएल की डीलरशिप पर की जा सकती है। ग्राहक इसे घर बैठे पीवीपीएल सीवी की बिजनेस ई-कॉमर्स साइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
