एचडीएसी लाईफ और एचडीएफसी एर्गो द्वारा ‘क्लिक -2 प्रोटेक्ट कोरोना कवच’ पॉलिसी शुरु

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-03 06:33:52


एचडीएसी लाईफ और एचडीएफसी  एर्गो द्वारा ‘क्लिक -2 प्रोटेक्ट कोरोना कवच’ पॉलिसी शुरु

एचडीएसी लाईफ और एचडीएफसी  एर्गो द्वारा ‘क्लिक -2 प्रोटेक्ट कोरोना कवच’ पॉलिसी शुरु
- एक पॉलिसी में टर्म तथा कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा का दोहरा का लाभ
- टर्म बीमा सुरक्षा कव्हर और पूरे परिवार के लिए कोविड-19 सुरक्षा बीमा
मुंबई. भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाईफ और जनरल (गैर-जीवन बीमा) बीमा कंपनी, एचडीएफसी एर्गो, एकसाथ आकर एक कॉम्बिनेशन बीमा उत्पाद, “क्लिक-2 प्रोटेक्ट कोरोना कवच” शुरू किया हैं. आज कोविड महामारी के वातावरण में यह प्रोडक्ट एक संपूर्ण वित्तीय सुरक्षा पॅकेज के तौर पर साबित होगा. इस पॅकेज में एचडीएफसी लाईफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट 3 डी प्लस तथा एचडीएफसी एर्गो कोरोना कवच का बेहतरीन संयोजन किया गया हैं.
यह संयोजित (कॉम्बी) बीमा उत्पाद आज पॉलिसी के बाजार में उपलब्ध सबसे लचिला और उपभोक्ता-अनुकूल टर्म प्लान में से एक हैं. वही एचडीएफसी एर्गो का कोरोना कवच एक क्षतिपूर्ति स्वास्थ्य बीमा योजना हैं जिसे एक साल पहले शुरू किया गया था. कोविड-19 की टेस्ट अगर सरकार द्वारा अधिसूचित जाँच केंद्र में पॉजिटिव आती है तो कोविड के लिए अस्पताल में ईलाज करानेवाले मरीजों के इस पॉलिसी के जरिये बीमा सुरक्षा मिल सकती हैं.
इस पॉलिसी में कोई भी व्यक्ति उसके लिए एचडीएफसी लाईफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट 3 डी प्लस पॉलिसी उपलब्ध विकल्पों में से कोई भी चुन सकता हैं. इन विकल्पों में अगर दुर्घटना में पॉलिसीधारक को दुर्भाग्यवश कोई ताउम्र विकलांगता या गंभीर बिमारी होती हैं, तो बीमा के हप्तों छूट का विकल्प भी शामिल हैं या फिर ऐसा कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा, जिसमें अम्ब्युलन्स चार्जेस, घर में ईलाज का खर्चा, कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भरती होने के पूर्व और पश्चात आनेवाला खर्चा  आदि इन सभी खर्च का भी बीमा किया जा सकता हैं.
इस कॉम्बी-उत्पाद में व्यक्तिगत बीमा और पूरे परिवार का बीमा ऐसे दो विकल्प हैं. दूसरे विकल्प में कोविड-19 की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा व्यक्ति के जोड़ीदार के साथ, व्यक्तिपर निर्भर बच्चे (25 साल से कम उम्र) माता-पिता या जोड़ीदार के माता-पिता इन सबके लिए भी ली जा सकेगी.  
कोरोना कवच पॉलिसी प्लान में अगर मरीज को अस्पताल में इलाज चल रहा हो. घर में इलाज शुरू हो या  आयुष विभाग की किसी भी चिकित्सा शाखा में इलाज कराने वाले सभी मरीजों को, अस्पताल में भरती होने के पूर्व और पश्चात वाले सभी खर्चे दिए जाएंगे.
कोविड-19 के लिए बीमित व्यक्ति बीमा राशि में 50,000  से 5 लाख रुपयों तक का चयन कर सकता हैं जिसके लिए उसे हर माह 3.5/ 6.5/ 9.5 की टर्म भरनी होगी.    
इस कॉम्बी पॉलिसी को शुरू करते हुए एचडीएफसी लाईफ के  मुख्य अक्च्युरी श्रीनिवास पार्थसारथी ने बताया, “इस महामारी से लोगों के जीवन बदल गया हैं, अनेक क्षेत्रों में काफी कमजोरियाँ निर्माण हुई हैं और सभी जगह एक अनिश्चितता का माहौल हैं. अगर व्यक्ति कोविड पॉजीटीव हो जाए तो इलाज खर्चा कितना होगा इसकी चिंता भी लगी रहती हैं. इस बीमारी खर्चे से लोगों को - खासकर जहां सिर्फ एक कमाने वाला व्यक्ति हैं - काफी हद तक वित्तीय नुकसान हो सकता हैं. आज के हालांत में वित्तीय सुरक्षा सबसे जरूरी हैं और उपभोक्ताओं को अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए.”


Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: