‘बेशरम बेवफा’ के साथ जानी और बी प्राक फिर से धमाल मचाने को तैयार
जानी के लिरिक्स और बी प्रैक के म्यूजिक के साथ, ‘पछताओगे’ को पिछले साल रिलीज किया गया था, जिसे पूरे यूट्यूब पर 500 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हुए. यह सांग अब तक के सबसे पसंदीदा सांग्स में से एक बना हुआ है. बी प्राक और जानी ने कई सांग्स में सहयोग किया है, अब यह म्यूजिक जोड़ी प्रतिभाशाली दिव्या खोसला कुमार अभिनीत एक और दिलकश सांग ‘बेशरम बेवफा’ के साथ वापस आ रही हैं.
दिव्या खोसला कुमार के बेशरम बेवफा ने इंटेंस हार्ट ब्रैकिंग सांग्स के लिए एक नया मुकाम स्थापित किया है जो, इंडिपेंडेंट म्यूजिक सेन्स में एक बेंचमार्क स्थापित करता है. हार्ड-हिटिंग बेशरम बेवफा हिट कंपोजर-लिरिसिस्ट जोडी का पोएटिकली रूप से एक शानदार इंटेंस सांग होगा, जिन्होंने इमोशनल हार्टब्रेक म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ सबसे बड़े चार्टबस्टर्स सांग्स दिए हैं. यह राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित दिव्या का पहला सेड और उदासी भरा सांग होगा.
