मिटिऑर मिसाइल

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-01 04:59:27


मिटिऑर मिसाइल

मिटिऑर मिसाइल
आज कल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राफाल भारत आ गया है, जो ‘मिटिऑर’ की महाशक्ति से लैस है, इसलिए पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं. न्यूज18 इंडिया ने इस खबर की पड़ताल की. माना जाता है कि भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने बालाकोट के आतंकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक की थी. उस समय भी पाकिस्तानी एयरफोर्स के पास इसका सामना करने की क्षमता नहीं थी. पड़ताल के दौरान चैनल की टीम को एक पाकिस्तानी एयरफोर्स से रिटायर्ड अफसर एयर वाइस मार्शल फैज आमिर का विडियो मिला जिसमें उन्होने कहा है, भारत 18 से 24 महीने के अंदर आक्रामक कार्रवाई कर सकता है क्योंकि उस समय वो पर्याप्त संख्या में  मिटिऑर मिसाइल से लैस फाइटर जेट फ्राँस से हासिल कर लेगा. उस समय भारत 5 किमी के दायरे में आएगा और हवा में अपनी बादशाहत को दिखाने के लिए कई ठिकानों पर एकसाथ हमले करेगा. भारतीय वायुसेना में राफाल फाइटर जेट के शामिल होने के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से आए दिन कुछ ना कुछ बयानबाजी होती रहती है. तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की पाकिस्तानी सेना राफाल फाइटर जेट को मिटिऑर मिसाइल वाली मानती है, ये खबर पक्की है.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: