जीएस केलटैक्स इंडिया ने बीएस-6 प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो पेश किया

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-12-01 04:53:25


जीएस केलटैक्स इंडिया ने बीएस-6 प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो पेश किया

जीएस केलटैक्स इंडिया ने बीएस-6 प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो पेश किया
दक्षिण कोरिया के जीएस केलटैक्स  कॉर्पोरेशन के संपूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जीएस केलटैक्स इंडिया ने भारतीय वाहन चालकों के लिए बीएस-6 सुसंगत उत्पादों की अपनी श्रेणी को प्रस्तुत किया है किक्स नामक ब्रांड के तहत उपलब्ध, इंजन के ये नवीनतम ऑयल भारत सरकार द्वारा घोषित उत्सर्जन के नए बीएस-6 मानदंडों की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं. ये बेहतरीन इंजन ऑयल बीएस-6 ससंगत - कारों और मोटरसाइकिलों में उत्कृष्ट सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन देने के लिए आधुनिक एडिटिव टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं.
इस नए प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के बारे में बताते हुए, श्री राजेश नागर, मैनेजिंग डाइरेक्टर एवं सी.ई.ओ., जीएस केलटैक्स इंडिया ने कहा, “जीएस केलटैक्स आधुनिक वाहनों की जरूरतों को पूरा करने वाले उत्पादों को प्रस्तुत करने में सबसे आगे रहे हैं. ग्राहक को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए नवीनतम मानदंडों के अनुसार अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को बेहतर और नवीनतम बनाने की दिशा में काम करने का हमारा लगातार प्रयास रहा है. नई पीढ़ी की गाड़ियों के लिए कुछ नए उत्पादों के साथ नवीनीकृत बीएस-6 ल्युब्रिकेंट्स पेश करते हुए हमें बहुत खुशी होती है.” इन ऑयल्स को बैकवर्ड कम्पैटिबिलिटी का लाभ प्राप्त है, इसलिए इनका इस्तेमाल पुरानी पीढ़ी के बीएस-3 और 4 गाड़ियों में किया जा सकता है.
इसके अलावा, जीएस केलटैक्स ने सवारी गाड़ियों के लिए अपने फुली सिंथेटिक आयल के पोर्टफोलियो, किक्स पीएओ 1 और किक्स जी1सिंथेटिक पॉवर जैसे नए प्राॅडक्ट्स को भी पेश किया है. पीएओ 1 आधुनिक कारों के लिए पीएओ आधारित आधुनिकतम इंजन ऑयल है. इसे उत्कृष्ट प्रदर्शन और इंजन को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जिससे इंजन की उम्र बढ़ती है और तेल की खपत कम होती है. इसके अधिक विस्कोसिटी इंडेक्स और कम तापमान पर पतला होने का गुण, तापमान की विस्तृत सीमा में कल-पुर्जों की सुरक्षा में योगदान देता है.
किक्स जी 1 सिंथेटिक  पॉवर आधुनिक एडिटिव टेक्नोलॉजी के साथ फुली सिंथेटिक प्रीमियम कार इंजन ऑयल है, जो बीएस-6 मानदंडों को पूरा करने वाली आधुनिक गाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए है और डीओएफसी, ईएफआई, वीवीटी और सीआरडीआई के साथ डीजल इंजनों के लिए बिल्कुल सही है. यह फ्रिक्शन को घटाने और बेहतर टिकाऊपन के जरिए इंजन ऑयल का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदान करने, खास तौर पर ईंधन की दक्षता प्रदान करने के लिए अनुकूलित किया गया है.
यह कंपनी पूर्णतः सिंथेटिक मोटरसाइकिल इंजन ऑयल किक्स अल्ट्रा 4 टी सिंथेटिक को भी उन उत्साही बाइकर्स के लिए प्रस्तुत कर रही है, जिनकी बाइक उनके व्यक्तित्व का ही एक रूप है. इस पूर्णतः सिंथेटिक मोटरसाइकिल इंजन ऑयल को आधुनिक एडिटिव टेक्नोलॉजी के साथ विकसित किया गया है जो आधुनिक वाहनों में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए बीएस-6 मानक को पूरा करता है. यह सभी मोटरसाइकिल इंजनों के लिए उपयुक्त है, कार्बोरेटर और फ्यूल इंजेक्टेड  मोटरसाइकिलों, दोनों के लिए सही है जहाँ एपीआई एसएन या उससे कम और जेएएसओ, एमए और एमए 2 प्रयोग का सुझाव दिया जाता है.
जीएस केलटैक्स ने अपने मोटरसाइकिल और कारों के इंजन ऑयल्स की पैकेजिंग को भी नया स्वरूप दिया है और ब्रांड की एक खास मौजूदगी और दूसरे प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स से अलग बनाने के लिए एक नया समृद्ध रूप और अनुभव प्रदान किया है.
इस नई पेशकश के हिस्से के तौर पर, जीएस केलटैक्स ने 1 नवंबर से एक अभियान शुरू किया है. इसमें उन बातों की एक श्रृंखला शामिल है जो ‘व्हाई बीएस-6’ और ‘वेदर यूअर व्हेकल इज बीएस-6 या बीएस-4 पर आधारित एक मार्गदर्शिका के बारे में चर्चा करती है. भारत में बीएस-6 इंजन ऑयल्स के महत्व के बारे में लोगों को अधिक जानने में मदद करने के लिए लिंक भी बनाए गए हैं.
22 नवंबर से 5 दिसंबर तक, जीएस केलटैक्स प्रतिभागियों को एकजुटता का जश्न मनाने के लिए अपने फेसबुक इंस्टाग्राम पेज हैंडल पर अपनी गाड़ियों की तस्वीरों को पोस्ट करके अपना प्यार जताने के लिए कहेगा.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: