केन्द्रीय संस्थान में असिस्टेंट, जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर की भर्ती
भोपाल. नेशनल इंस्घ्टीटटयूट ऑफ बायोलॉजिकल्घ्स में 11 पदों पर भर्ती की जा रही है. असिस्टेंट-1, असिस्टेंट-2 और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर्स के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है.
केन्द्रीय स्घ्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ बायोलॉजिकल्स आता है. स्टेट लेवल लेबोरटरीज का विश्लेषण करना, क्वालिटी कंट्रोल, बल्ड प्रोडक्ट, एन्जाइमस, हार्मोन्स, एंटीबॉडीज, वैक्सीन, बॉयोलॉजिकल मेडिसिन प्रमुख कार्य है.
असिस्टेंट-1 पद के लिए 30 साल तक के युवा आवेदन कर सकते है. एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदक को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी. वहीं असिस्टेंट-2 पद के लिए 27 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते है. असिस्टेंट-1 पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत माक्र्स के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट होना चाहिये. वहीं हिन्दी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट ओर इंग्लिश टाइपिंग के लिए 35 शब्द प्रति मिनट की गति होना चाहिये.
असिस्टेंट-2 पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड यूनिवर्सिटी से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट होना चाहिये. इंग्लिश टाइपिंग गति 35 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी टाइपिंग की गति 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिये.
जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद के लिए 30 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते है. असिस्टेंट-1 के पद 25500-81100 वेतनमान मिलेगा. जबकि असिस्टेंट-2 पद पर 19000-63200 वेतनमान मिलेगा. जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद 35400-112400 वेतनमान मिलेगा. जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पद के लिए आवेदक के पास मास्टर डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिये. माध्यम हिन्दी इंग्लिश हो सकता है. हिन्दी या इंग्लिश ट्रांसलेशन में डिप्लोमा होना चाहिये. वहीं दो साल का साइंटिफिक टर्मिनोलॉजी में अनुभव होना चाहिये. जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर का कार्य हिन्दी का इंग्लिश में और इंग्लिश का हिन्दी में अनुवाद करना होता है.
अधिक जानकारी के लिये देखें https://bhaskarjobs.com/
