रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 MiY जो दो नए रंगों - ऑरेंज एम्बर और मेटालो सिल्वर में उपलब्ध
- बुकिंग्स 26 नवंबर, 2020 से पूरे देश में रॉयल एनफील्ड स्टोर्स
रॉयल एनफील्ड, मध्य आकार (250 - 750 सीसी) की मोटरसाइकिल के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर ने, आज अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल के दो नए कलर वेरिएंट पेश किया, क्लासिक 350 - मेटालो सिल्वर और ऑरेंज एम्बर. क्लासिक 350 के नए वेरिएंट में चमकीले नए रंगों की अवधारणा प्रस्तुत की गई है और इसे एक युवा और ताजगीदायक मोटरसाइकलिंग अनुभव उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है. इन वेरिएंट में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स की शुरूआत ने राइडिंग के शौकीन लोगों के हैंडलिंग अनुभव को बढ़ाते हुए मोटरसाइकिल की शैली में चार चांद लगा दिया है. क्लासिक 350 अब रॉयल एनफील्ड के मेक इट योर्स - MiY - पहल के साथ उपलब्ध होगी। ग्राहक अब RE ऐप और MiY के माध्यम से अपने क्लासिक को अपनी पसंद का रूप रंग देना और एक्सेसरीज लगाना चुन सकते हैं.
रॉयल एनफील्ड ऐप, वेबसाइट और एक आकर्षक और अद्वितीय 3-डी कन्फिगरेटर के माध्यम से सक्षम बनाया गया, मेक-इट-योर, MiY जिसे पहली बार 650 ट्विन मोटरसाइकिलों में पेश किया गया था, और बाद में नए लॉन्च किए गए इजी क्रूजर, मेट्योर 350 में उपलब्ध कराया गया था, अब रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में भी उपलब्ध है. एक चरणबद्ध तरीके से, MiY को रॉयल एनफील्ड पोर्टफोलियो में शामिल सभी मोटरसाइकिलों में उपलब्ध कराया जाएगा.
मोटरसाइकिल के नए वेरिएंट का परिचय कराते हुए, रॉयल एनफील्ड के सीईओ श्री विनोद के. दासारी ने कहा, “क्लासिक 350 एक दशक से अधिक समय तक हमारी सबसे सफल मोटरसाइकिलों में से एक रही है. क्लासिक के सरल, कालातीत डिजाइन और शुद्ध मोटरसाइकलिंग अनुभव को पिछले कुछ वर्षों में राइडरों के समुदायों से काफी सराहना और प्यार मिला है. क्लासिक 350 की युवा और जीवंत रंग योजनाएं और ट्रिम्स, एमआईवाई के माध्यम से अनेक निजी पसंदों और एक्सेसरीज के संयोजन के साथ मिलकर निश्चित रूप से राइडिंग के शौकीनों को एक अधिक भावनात्मक खरीद और स्वामित्व अनुभव प्रदान करेंगी.
