सोनी सब पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा ‘हीरो- गायब मोड ऑन’

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-11-27 05:24:04


सोनी सब पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा ‘हीरो- गायब मोड ऑन’

सोनी सब पर 7 दिसंबर को लॉन्च होगा ‘हीरो- गायब मोड ऑन’
- ऐसा सुपरहीरो जिसके पास है गायब होने की शक्ति
मुंबई. सोनी सब ने इस साल के अपने मेगा-लॉन्च ‘हीरो- गायब मोड ऑन’ की घोषणा कर दी है। यह एक गायब होने वाले एक सुपरहीरो की दिलचस्प कहानी है। अत्यधिक रोमांच और दमदार कथानक के साथ यह शो हीरो- गायब मोड ऑन 7 दिसंबर को लॉन्च होगा और इसका प्रसारण प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे किया जायेगा.
‘हीरो- गायब मोड ऑन’ एक आम आदमी वीर (अभिषेक निगम) और अपने पिता को ढूंढने की उसकी तलाश की बेजोड़ यात्रा है. वीर का जीवन उस समय बेहद रोमांचक हो जाता है, जब उसे एक चमत्कारी अंगूठी मिलती है. इस अंगूठी की खासियत यह है कि इसे पहनने वाला गायब हो जाता है. लेकिन इस अंगूठी को सिर्फ वही पहन सकता है, जिसमें दया, साहस, निस्वार्थता, महानता और संवेदना जैसे गुण हों. पर यह अंगूठी पहनने वाले को भ्रष्ट और पापी भी बना सकती है. पर वीर उसकी शक्ति का इस्तेमाल अच्छाई के लिये करने का फैसला करता है और हीरो बन जाता है. हालांकि, वीर की इस अंगूठी पर दूसरी दुनिया के दुष्टल एलियंस की नजर भी है और यही से मानवता को बचाने की एक हीरो की असली चुनौती शुरू होती है.
वीर ऊर्फ हीरो की मुख्य भूमिका में अभिषेक निगम छोटे पर्दे पर अपना जादू चलाने के लिये तैयार हैं. उनके साथ ही अमल नंदा की भूमिका में टैलेंटेड मनीष वाधवा, शुक्राचार्य की भूमिका में अजय गेही, जारा की भूमिका में खूबसूरत येशा रूघानी, मामा की भूमिका में नीतीश पांडे और स्वीटी और मीठी की प्यारी जुड़वां बहनों की भूमिका में सुरभि और समृद्धि भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी.
हालांकि, इस शो के कथानक में निस्संदेह वे सभी चीजें हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी. अत्याधुनिक ग्राफिक्स, शानदार कॉस्ट्यूम डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स और इस तरह के साइंस-फिक्शन शो के लिये उपयोग में लाये गये भव्यतम सेट्स की व्यवस्था भी की गई है. यह प्रभावशाली सेट पूरे एलियन स्पेसशिप इंटीरियर की पेशकश करता है, जिसमें हाई-टेक फीचर्स हैं, जैसे स्लाइडिंग डोर्स, स्पेसशिप के लंबे कॉरिडोर्स, राउंड मॉनिटर्स और विशाल कुर्सियाँ, आदि.
श्री नीरज व्यास, बिजनेस हेड- सोनी सब कहते हैं कि ‘‘सोनी सब में हमने हमेशा ऐसे शोज बनाने का प्रयास किया है, जो लंबे समय तक दर्शकों को प्रभावित करते हैं. हमारी बुनी हुई कहानियाँ, हमारे गढ़े गये किरदार, और सभी चीजें हमारे बढ़ते दर्शकों और मनोरंजन में उनकी पसंद की गहन समझ से आती हैं. हीरो- गायब मोड आॉन के साथ हम इस समझ को ऊँचे स्तर पर ले जा रहे हैं और एक दिलचस्प नया किरदार, एक सुपरहीरो प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे बेहतरीन कलाकारों का सहयोग मिलेगा. यह साइंस और फिक्शन का परफेक्ट संयोजन है, जिसे अत्याधुनिक प्रोडक्शन की ताकत मिली है. अपने दर्शकों के लिये ऐसी कहानी लाने में हमें बहुत खुशी मिल रही है, जो उम्मीद और दिल से भरी है. यह एक ऐसी कहानी है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है और आनंद ले सकता है.’’

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: