इंडियनऑयल ने ट्रकों के लिए विश्वस्तरीय BS-VI डीजल इंजन तेल लॉन्च किया

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-11-25 09:14:48


इंडियनऑयल ने ट्रकों के लिए विश्वस्तरीय BS-VI डीजल इंजन तेल लॉन्च किया

इंडियनऑयल ने ट्रकों के लिए विश्वस्तरीय BS-VI डीजल इंजन तेल लॉन्च किया
भोपाल.  ग्राहकों को नवीन उत्पादों की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, इंडियनऑयल ने ल्युब्रिकेंट्स की  SERVO Pride NXT श्रृंखला पेश की है - यह डीजल इंजन ऑयल नेक्स्ट जनरेशन की मोबिलिटी के लिए  BS-VI श्रृंखला का का प्रीमियम लुब्रिकेंट है.
डीजल इंजन के लिए SERVO Pride NXT लुब्रिकेंट एपीआई  CK4 के उच्चतम मानकों के अनुरूप हैं और पहले के डीजल इंजन संस्करणों के साथ भी संगत हैं. इन तेलों को विशेष रूप से इंडियन ऑयल के अत्याधुनिक आर एंड डी सेंटर में बेहतर इंजन प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है, जिससे लंबी अवधि के इस्तेमाल में ईंधन खपत में  2 प्रतिशत तक का लाभ मिलता है. लुब्रिकेंट्स की SERVO Pride NXT श्रृंखला को तीन वेरिएंट में पेश किया जा रहा है-  SERVO Pride NXT 10W30] SERVO Pride NXT 10W40 और SERVO Pride NXT 15W40 .
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक (ल्यूब) श्री सुबिमल मोंडल ने कहा, “लुब्रिकेंट की एनएक्सटी रेंज को ट्रकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है. ये  BS-VI उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप हैं और पर्यावरण के अनुकूल हैं. हमारे ग्राहकों को यह पेशकश इंडियन ऑयल की सोच और पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है.‘‘
इंडियनऑयल अपने सुपरब्रांड एसआरवीओ के माध्यम से विश्व स्तर के लुब्रिकेंट प्रदान करता है, जो देश में सबसे अधिक बिकने वाले और सबसे भरोसेमंद लुब्रिकेंट ब्रांडों में से एक है.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: