ग्रीन फेस्टिव सीजन के लिए इंडियन ऑयल की पहल ‘ट्री चियर्स्’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

Category : बिजनेस, खेल, | Sub Category : सभी Posted on 2020-11-20 06:26:00


ग्रीन फेस्टिव सीजन के लिए इंडियन ऑयल की पहल ‘ट्री चियर्स्’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

ग्रीन फेस्टिव सीजन के लिए इंडियन ऑयल की पहल ‘ट्री चियर्स्’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स
- पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई इस पहल के तहत इंडियन ऑयल 2.26 लाख पेड़ लगाएगा.
- मध्यप्रदेश में 38 हजार ग्राहकों ने इस अभियान के तहत अपने आप को रजिस्टर कराया.
भोपाल. पर्यावरण चेतना के लिए चलाए जा रहे ‘ट्री चियर्स’ अभियान ने उत्साहजनक प्रतिक्रिया दर्ज की है. इंडियन ऑयल के इस अभियान के तहत 2.26 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने कंपनी की सुविधा का लाभ लिया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपना सहयोग दिया. इस अभियान के तहत 12 से 16 नवंबर के बीच ग्राहक अपने नए दो, तीन या चार पहिया वाहन लेकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे और तेल भरवाया. पर्यावरण संरक्षण के लिए की गई इस पहल में इंडियन ऑयल कंपनी अपने ग्राहकों की तरफ से पेड़ लगाती है. कंपनी की स्कीम खत्म होने से पहले ही 1.17 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा पेड़ अभी लगाए जाने हैं.
इंडियन ऑयल के मध्यप्रदेश राज्य में पेट्रोल पंपों पर नए वाहन खरीदने वाले 38,677 ग्राहकों ने ईंधन भरवाया. इन सभी ग्राहकों की तरफ से इंडियन ऑयल पौधारोपण कर रही है. इस अभियान के दौरान इंडियन ऑयल ने प्रदेश में अपनी विभिन्न लोकेशंस पर 801 पौधे लगाये. पूरे देश मंे अब तक लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं और बाकी पेड़ भी लगाए जा रहे हैं.   
पेड़ हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साइड गैस को खींचकर जीवनदायी ऑक्सीजन गैस का उत्सर्जन करते हैं. इससे ग्लोबल वार्मिंग में कमी आती है और हमारा पर्यावरण स्वच्छ होता है. ‘ट्री चियर्स’ अभियान की सफलता के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को श्रेय देते हुए इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्री श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा ‘‘एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट कंपनी होने के नाते इंडियन ऑयल पर्यावरण के प्रति संवेदनशील है. देश भर में इतनी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण प्रदूषण में कटौती करेगा और देश में हरियाली बढ़ाएगा. ये 2.26 लाख पेड़, 1.36 लाख टन कार्बन डाई ऑक्साइड गैस से ऑक्सीजन का निर्माण करेंगे. पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाई गई इस मुहिम में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. ग्राहकों के इस उत्साह ने पर्यावरण के प्रति उनकी जागरुकता का प्रमाण दिया है. धन्यवाद भारत.’’
स्कीम में शामिल होने वाले सभी ग्राहकों को पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए स्वागत पत्र भेंट किए गए. इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने सभी ग्राहकों को अपने लॉयल्टी प्रोग्राम की मेंम्बरशिप और बोनस रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी दिए हैं, जिनका उपयोग अगली बार पेट्रोल पंप में फ्री ईंधन भरवाने के लिए किया जा सकता है.
इंडियन ऑयल एक ऐसी कंपनी है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक है. इससे पहले भी कंपनी ने शहर में पेड़ लगाने की एक पहल शुरू की है, जिसका नाम ‘लंग्स ऑफ सिटी बाय इंडियन ऑइल’ रखा गया है. इस अभियान के तहत कंपनी जब भी किसी शहरी क्षेत्र में अपना प्लांट लगाने के लिए पेड़ काटती है तो उसके बदले दूसरी जगह जैसे पार्क या बगीचे में दूसरा पेड़ जरूर लगाती है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 2019-20 में 80,000 से ज्यादा पौधे लगाकर 13 शहरों में ‘लंग्स ऑफ सिटी’ स्थापित की हैं.

Contact:
Editor
ओमप्रकाश गौड़ (वरिष्ठ पत्रकार)
Mobile: +91 9926453700
Whatsapp: +91 7999619895
Email:gaur.omprakash@gmail.com
प्रकाशन
Latest Videos
जम्मू कश्मीर में भाजपा की वापसी

बातचीत अभी बाकी है कांग्रेस और प्रशांत किशोर की, अभी इंटरवल है, फिल्म अभी बाकी है.

Search
Recent News
Leave a Comment: